
Video: क्या लालू यादव से हाथ मिलाएंगे नीतीश कुमार? विधायक के दावे से मची सनसनी
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Video: बिहार की राजनीति हमेशा से ही काफी दिलचस्प रही है। यहां पर कब सरकार पलट जाए कोई नहीं बता सकता। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे पहले एक बार फिर से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि बिहार के सीएम RJD से हाथ मिलाने वाले हैं। यह दावा हम नहीं कर रहे बल्कि, लालू यादव के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र का है। उनका दावा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से RJD के साथ आने वाले हैं।
20 फरवरी को भाजपा से रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सीएम के तौर पर शपथ ली। इस प्रोग्राम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं पहुंचे थे। जिसपर RJD विधायक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीएम फिर से हमारे साथ आने वाले हैं। जिसके बाद से बिहार की सियासत में भूचाल मच गया है। इस वीडियो में पूरा मामला समझिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: