Bihar Political Crisis

Video: बिहार में फिर होगा खेला! क्या फिर से पलटने वाले हैं नीतीश कुमार? क्यों बढ़ी सुगबुगाहट?

Bihar Political Crisis Update: बिहार की सियासत में फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार की आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं। क्या नीतीश कुमार फिर से बीजेपी का साथ छोड़ने वाले हैं? विस्तार से बात करते हैं।

Bihar Political Crisis: बिहार की सियासत में फिर से उठापटक हो सकती है। ऐसी अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया है। पटना के बंद कमरे में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात ने चर्चाएं तेज कर दी हैं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार फिर से बीजेपी का साथ छोड़ने वाले हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात को सियासी बताया है। हाल ही में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर लौटे हैं। जिसके बाद तेजस्वी की ये मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है।

बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भी कई प्रकार की बातें सियासी गलियारों में चलने लगी हैं। क्या नीतीश कुमार सच में बीजेपी का साथ छोड़ देंगे? क्या बिहार में फिर से खेला होने जा रहा है? क्या एनडीए टूट जाएगा? जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ