Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने अपने कोटे से सभी 5 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम JDU के कोटे से मंत्री और सीएम नीतीश कुमार से करीबी अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी का रहा। इन्हें चिराग पासवान ने समस्तीपुर सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। शांभवी चौधरी किशोर कुणाल की बहू हैं और शायन कुणाल उनके पति हैं।
समस्तीपुर से LJP (R) का टिकट मिलने और लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शांभवी ने कहा कि वह अपने पिता अशोक चौधरी से प्रभावित होकर राजनीति में आई हैं। एक पिता के बिना बेटी कुछ नहीं होती इसलिए सबसे पहले उन्होंने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। पिता को पता था कि शांभवी की राजनीति में रुचि है लेकिन टिकट पर बातचीत उन्होंने और उनके पति शायन ने मिलकर की। चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने खुद का ही बताया। शांभवी ने कहा कि लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान की विचारधारा से वह काफी प्रभावित हैं। वह भी एक युवा नेता हैं और मैं भी।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से आजाद होते ही सीधे किसके घर पहुंचे अभिजीत दीपके?
8 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
8 hrs agoबारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
16 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
17 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
1 day ago'जियो दुनिया का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क...', आगामी Jio IPO पर बोले आकाश अंबानी
1 day agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
1 day agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines