हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बिहार चुनाव में क्यों नहीं लड़ रहे प्रशांत किशोर? News 24 को दिया जवाब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में खुद क्यों नहीं लड़ रहे है चुनाव? न्यूज24 के सवाल करने पर प्रशांत किशोर ने कहा जन सुराज चुनाव लड़ रहा है और 200 से अधिक लोग पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, वो सभी मेरे भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं. आइए जानते हैं पूरी बात.

विज्ञापन
prashant kishor

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर खुद क्यों नहीं लड़ रहे हैं चुनाव? इस पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके सामने दो विकल्प थे या तो वे स्वयं चुनाव मैदान में उतरें या फिर उन सैकड़ों साथियों की मदद करें जिन्होंने जन सुराज आंदोलन के भरोसे सब कुछ छोड़कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. प्रशांत किशोर के अनुसार, ‘अगर मैं खुद चुनाव लड़ता, तो दो-तीन दिन तो उसी में लग जाते और मेरे भरोसे जो लोग राजनीति में आए हैं, उनके साथ यह अन्याय होता.’ उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव केवल 20 दिनों में हो रहे हैं, जबकि पहले 45-50 दिनों का समय मिलता था. ऐसे में अगर वे खुद चुनाव लड़ते, तो जन सुराज के उम्मीदवारों के सहयोग के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाते. इसलिए, उन्होंने अपने व्यक्तिगत चुनाव को त्यागकर अपना पूर्ण समर्थन अपने उम्मीदवारों की सहायता करने में दिया है.

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जन सुराज के विधायक चुनकर आएंगे तो वे मिलकर तय करेंगे कि कौन बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा. उन्होंने कहा इसका निर्णय जनता के प्रतिनिधि करेंगे यानी जीतने वाले उम्मीदवार, न कि वे खुद.

ये भी पढ़ें-Pappu Yadav का CM ऑफर स्वीकार करेंगे Nitish Kumar? क्या BJP उन्हें नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola