Bihar Election 2025, Jokihat Seat, Tejashwi Yadav, Shahnavaz Alam, Sarfaraz Alam, RJD vs Jan Suraj, Chunnu Munnu Fight, Muslim Vote Bank, NDA Defeat

Bihar Election 2025: इस सीट पर आमने-सामने हैं दो सगे भाई, तेजस्वी यादव बोले- 'चुन्नू-मुन्नू' की लड़ाई से आगे बढ़े

Bihar Election 2025: इस बार चुनाव में जोकीहाट सीट से दो सगे भाई आमने-सामने हैं. दरअसल, RJD ने यहां से शाहनवाज आलम को टिकट दिया है. जबकि जन सुराज पार्टी ने उनके भाई सरफराज आलम को अपने उम्मीदवार चुना है.

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति इस समय अपने चरम पर है. 6 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है. ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने वोट बैंक को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चहती. इसी बीच RJD प्रमुख तेजस्वी यादव एक चुनावी सभा में जोकीहाट पहुंचे. बता दें जोकीहाट अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभा सीट है.

विज्ञापन

दिलचस्प बात ये है कि इस बार चुनाव में जोकीहाट सीट से दो सगे भाई आमने-सामने हैं. दरअसल, RJD ने यहां से शाहनवाज आलम को टिकट दिया है. जबकि जन सुराज पार्टी ने उनके भाई सरफराज आलम को अपने उम्मीदवार चुना है. यहां बता दें आलम बंधु जिला के कद्दावर नेता मरहूम मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं. इस सब के अलावा इस सीट से JDU और AIMIM ने भी अपना उम्मीदवार खड़े किए हैं. ऐसे में यहां मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जोकीहाट पर इस बार बड़ी लड़ाई है. उन्होंने कहा कि यहां कोई चुन्नू और मुन्नू का खेल नहीं हो रहा है, कि एक बेटा यानी चुन्नू नाराज हो जाए तो आप मुन्नू को वोट दे दें. और मुन्नू नाराज हो जाए तो चुन्नू को वोट करें. उन्होंने जिले के मुस्लिम समेत सभी वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये बिहार बनाने का चुनाव है, ये देश के संविधान लोकतंत्र, भाईचारे को बचाने का चुनाव है. हमें बड़ा सोचना होगा, आपस में उलझकर यही पंचायत या विधानसभा में नहीं रहना है. सभी लोग इस विधानसभा चुनाव में एक हो जाइए और NDA को प्रदेश से बाहर कर दीजिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ