Manthan 2025: 'जातिगत समीकरण देखती हैं राजनीतिक पार्टियां', News 24 के मंच से क्या बोले राजीव प्रताप रूडी?

Bihar Chunav Manthan 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच News 24 का मंथन कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें आज राजीव प्रताप रूडी ने शिरकत की. उन्होंने राजनीति में जातियों और जातिगत समीकरणों पर खुलकर अपनी बात रखी.

Rajiv Pratap Rudy

Bihar Chunav Manthan 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सिर पर हैं और चुनाव तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है सभी राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही हैं, वहीं दोनों महागठबंधन सीट शेयरिंग पर विचार-विमर्श रहे हैं. अक्टूबर महीने में त्योहारी सीजन के साथ इस बार चुनावी सीजन भी रहेगा. इसी महीने में चुनाव तारीखों के बाद उम्मीदवारों का ऐलान और नामांकन भी होगा. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की रैलियों का तड़का चुनाव प्रचार में लगेगा.

इन सभी तैयारियों के बीच News 24 का मंथन कार्यक्रम शुरू हो चुका है और प्रशांत किशोर से लेकर तेजस्वी यादव तक इसमें आकर बेबाकी से अपनी बात रख चुके हैं. मंथन कार्यक्रम में ही BJP नेता राजीव प्रताप रूडी भी आए हैं, जिनका कहना है कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां जातिगत समीकरण देखती हैं. जाति से नेताओं की पहचान होती हैं और बिहार में आज तक राजपूतों का पोस्टर नहीं लगा है. अगर में क्षत्रिय समाज से नहीं होता तो चुनाव टिकट नहीं मिलता?

आइए जानते हैं कि News 24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता के सवालों का राजीव प्रताप रूडी ने क्या जवाब दिया?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ