Bihar bypoll 2024

Video: Bihar की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी…बेलागंज में वोटिंग के मुद्दे क्या?

Video: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। जिन सीटो पर मतदान किया जा रहा है उसमें गया की इमामगंज और बेलागंज, भोजपुर की तरारी और कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट हैं।

Video: 13 नवंबर 2024 को बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। जिसके लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस उपचुनाव में कई बड़े नेता मैदान में हैं। कुल 1277 बूथों पर करीब 12 लाख 2 हजार 63 वोटर्स वोट डालेंगे। 11 बजे तक वोटिंग की बात की जाए तो रामगढ़ सीट पर 21.56 फीसदी, इमामगंज सीट पर 23.24 फीसदी, तरारी सीट पर 19.60 फीसदी और बेलागंज सीट पर 24.81 फीसदी वोटिंग हुई है।

विज्ञापन

बेलागंज में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। बेलागंज विधानसभा सीट पर राजनेताओं के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में राजद, जदयू और जनसुराज के प्रत्याशी मैदान में हैं। इस वीडियो में देखिए यहां के लोगों के क्या मुद्दे हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ