Bihar Assembly Elections, Prashant Kishor revealed his caste: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज है. चुनाव आयोग अगले हफ्ते चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनावी माहौल के बीच बिहार की राजधानी पटना में न्यूज 24 का चुनावी कार्यक्रम मंथन 2025 चल रहा है, जिसमें जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने शिरकत की और कई सवालों का खुलकर जवाब दिया. उन्होंने अपनी पार्टी की मोटिव और मुद्दे भी गिनाए. इसी दौरान उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो अक्सर उनके नाम के साथ ‘पांडेय’ जोड़कर बयानबाजी करते रहते हैं.
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है. इस बार प्रदेश में अहम मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी (आर), जीतनराम मांझी की हम (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे दल हैं. वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (माले), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), जेएमएम और राष्ट्रीय एलजेपी शामिल हैं.
इस बार बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है. न्यूज 24 के चुनावी कार्यक्रम मंथन 2025 में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी की रणनीति और तैयारी के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और वो बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि इस बार बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. पिछली बार के मुकाबले इस बार 18 लाख मतदाता बढ़े है.
ये भी पढ़ें: ‘हम लूट कर लाते हैं और बांट देते हैं’, News 24 मंच पर बोले पप्पू यादव
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
16 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
18 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines