हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: बिहार विधानसभा में भावुक हुए तेजस्वी यादव, सबके सामने मांगी माफी

विज्ञापन

इन दिनों बिहार विधानसभा का मानसून सेशन चल रहा है, जिसका आज चौथा दिन है। आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में माफी मांगते हुए दिखाई दिए। तेजवस्वी यादव ने कहा कि जनता तय करेगी कौन आएगा, नहीं आएगा। क्योंकि जनता इस लोकतंत्र में मालिक है, लेकिन सबसे बड़ी बात है उस जनता का वोटर लिस्ट से नाम न कटे। कल जो हुआ वो लोगों को ठीक नहीं लगा, हम सब लोग सिर्फ बिहार के मकसद से आते हैं बिहार के लोगों की तरक्की हो। अगर 5 साल में हमसे या हमारे सदस्यों से कोई गलती हुई हो या किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए भी माफी मांगने के लिए तैयार हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। तेजस्वी के मुताबिक, चुनाव आयोग का काम सिर्फ चुना करवाने का होता है, वे बाहर के लोगों को नहीं चुन सकते हैं। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा, आइए जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola