टी-20 विश्व कप 2026 पर आया बड़ा अपडेट, जानें कितनी टीमें लेंगी हिस्सा?
Author: News24 हिंदी
Jun 17, 2025 10:19 PM IST
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि अब भारतीय टीम की नजरें टी-20 विश्व कप 2026 पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज फरवरी और मार्च के महीने में होगा। इसके अलावा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। 12 टीमें टी-20 विश्व कप में खेलने के लिए कन्फर्म हो चुकी हैं। जबकि 8 टीमों का चुनाव होना बाकी है। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इन सभी टीमों को 4 भागों में विभाजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।