IPL 2025 - 2025-05-05T181432.958

VIDEO: 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने के बाद रियान पराग का छलका दर्द, कहा- बुरा लग रहा है...

Riyan Parag: 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले रियान पराग का दर्द छलका है। उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

Riyan Parag: 4 मई को कोलकाता के मैदान पर केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में केकेआर ने 1 रन से जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में 2 पॉइंट्स हासिल कर लिए। राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़े थे।

विज्ञापन

हार के बाद पराग ने कहा कि आउट होने के बाद थोड़ा दुखी था। हम 16 और 17 ओवर में अधिक रन नहीं बना सके। मैं अंतिम ओवर तक रुकने की प्लानिंग बना रहा था। मेरी तरफ से गलत कैल्कुलेशन थी। मुझे मैच खत्म करना चाहिए था। मुझे ये इंटरव्यू देते हुए बुरा लग रहा है, लेकिन खेल ऐसा ही है।

विज्ञापन

बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर के बाद 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 205 रन बना पाई। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ