VIDEO: थर्ड अंपायर ने दिया आउट, फिर भी पवेलियन नहीं लौटा बल्लेबाज, बीच मैदान पर जमकर हुआ ड्रामा

इंटरनेशनल लीग टी-20 में रनआउट को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बावजूद बल्लेबाज पवेलियन नहीं लौटा।

ILT20 Controversy

Tom Curran Runout Controversy: इंटरनेशनल लीग टी-20 में एमआई एमिरेट्स और गल्फ जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थर्ड अंपायर के आउट करार देने के बावजूद बल्लेबाज पवेलियन नहीं लौटा। मैदान पर काफी देर तक बातचीत का दौर जारी रहा और फिर टीम ने अचानक से अपनी अपील को ही वापस ले लिया। दरअसल, पारी के 18वें ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंद को मार्क अडायर ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़े। टॉम करन ने भी रन पूरा किया।

करन क्रीज के अंदर पहुंचे और उन्होंने अपना बल्ला भी क्रीज के अंदर रखा। हालांकि, उनसे गलती यह हो गई कि वह विकेटकीपर के दस्तानों में गेंद आए बिना ही क्रीज से बाहर निकल गए। एमआई एमिरेट्स के कीपर निकोलस पूरन ने इसका फायदा उठाया और स्टंप बिखेरते हुए जोरदार अपील की। पूरन की अपील को स्वीकार किया गया और फैसला थर्ड अंपायर के हाथों में सौंप दिया गया। थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया। हालांकि, इससे गल्फ जायंट्स के कोच एंडी फ्लावर बड़े नाखुश हो गए और उन्होंने विरोध जताया। यह देखकर एमआई एमिरेट्स ने अपनी अपील वापस ले ली और टॉम करन को आगे बल्लेबाजी करने को कहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ