हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhopal News: मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहे युवक की हत्या; पिता के सामने बेटे को चाकुओं से गोदा

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक युवक की 3 लोगों ने उसके पिता के सामने ही निर्मम हत्या कर दी। देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां रमजान के पाक महीने में मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक युवक की उसके पिता के सामने ही निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद राज्य में तनाव बढ़ गया है। मुस्लिम शख्स की हत्या दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा की गई है, जिससे राज्य में साम्प्रदायिक भावना भड़क गई है। 3 युवकों ने पिता के सामने ही बेटे को चाकुओं से गोद डाला। यह मामला भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित बीडीए क्वार्टर का है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में मात्र डेढ़ महीने में कैसे करोड़पति बना एक परिवार, CM योगी ने शेयर की डिटेल

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी और मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। युवक नमाज पढ़कर मस्जिद से घर लौटा था कि तभी मोहल्ले के रहने वाले तीन लड़कों ने उसे घर से बाहर बुलाया और चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola