---विज्ञापन---

Video: भादो में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना जीवनभर रहेंगे परेशान!

Bhadrapada Month Niyam: भादो का पावन महीना चल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान कुछ चीजों के खाने की मनाही होती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं भादपद्र माह में किन-किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

भाद्रपद में इन बातों का रखें विशेष ध्यान...

Bhadrapada Month Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए भादपद्र यानी भादो के महीने का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भादो माह का आरंभ 20 अगस्त 2024 से हो गया है, जिसका समापन 18 सितंबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भादो का पावन मास भगवान श्री कृष्ण और गणेश जी भी समर्पित है। इस दौरान श्री कृष्ण और भगवान गणेश की उपासना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भादो में स्नान-दान करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली का भी वास होता है। हालांकि भादो में कुछ कार्यों के करने की मनाही भी होती है। भादो में सगाई, शादी, मुंडन आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। इसके लिए पांच ऐसी चीजें भी होती हैं, जिनका सेवन भादपद्र माह के पावन महीने में करना वर्जित होता है।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन भादो के महीने में करने से साधक के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा जीवन में परेशानियों का आगमन होने लगता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं वो कौन-सी चीजें हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 28 अगस्त को इन 3 राशियों को मिलेगा पार्टनर से गिफ्ट, 2 की लड़ाई होनी तय!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2024 04:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola