Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और सांसद तेजस्वी सूर्या एक बैठक से भागते हुए निकलते नजर आए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक नियमिता (SGRSBN) से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले के बारे में सवाल करना शुरू किया तो माहौल बिगड़ गया और सूर्या ने वहां से निकल जाना ही उचित समझा। वायरल वीडियो में लोग गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी नेता की हुई लोगों से बहस
जानकारी के अनुसार यह वीडियो 13 अप्रैल का है। तेजस्वी सूर्या एक सभा में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार्यक्रम में सहकारी बैंक एसोसिएशन के नेता समेत अन्य लोग भी आए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि वे SGRSBN से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले के पीड़ित हैं और बीजेपी नेताओं से सवाल करने शुरू किए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
5 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
8 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
9 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
11 hrs agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
22 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 day agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoबचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines