Tejasvi surya

बैठक से क्यों भागते नजर आए लोकसभा प्रत्याशी? लोगों ने पूछा था ये सवाल?

Lok sabha election 2024: बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक नियमिता (SGRSBN) से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले के बारे में सवाल किया था, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और सांसद तेजस्वी सूर्या एक बैठक से भागते हुए निकलते नजर आए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक नियमिता (SGRSBN) से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले के बारे में सवाल करना शुरू किया तो माहौल बिगड़ गया और सूर्या ने वहां से निकल जाना ही उचित समझा। वायरल वीडियो में लोग गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।

बीजेपी नेता की हुई लोगों से बहस

जानकारी के अनुसार यह वीडियो 13 अप्रैल का है। तेजस्वी सूर्या एक सभा में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार्यक्रम में सहकारी बैंक एसोसिएशन के नेता समेत अन्य लोग भी आए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि वे SGRSBN से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले के पीड़ित हैं और बीजेपी नेताओं से सवाल करने शुरू किए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ