Virat Kohli

IND vs ENG: इंग्लैंड जाएंगे या नहीं Virat Kohli? संन्यास की अटकलों के बीच BCCI से जारी है बातचीत!

Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास की अफवाहों से हर क्रिकेट फैन की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। हालांकि, बीसीसीआई कोहली को समझाने में जुटी हुई है।

Virat kohli: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद से विराट कोहली को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई हैं कि कोहली भी रोहित की तरह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहते हैं। मगर बीसीसीआई विराट को मनाने और समझाने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि रोहित के बाद अगर इंग्लैंड दौरे पर विराट भी नहीं होंगे, तो टीम काफी कमजोर पड़ जाएगी।

विज्ञापन

बीसीसीआई विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी जाने वाली टीम में हर हाल में रखना चाहता है। कोहली के लिए टेस्ट में पिछले कुछ महीने बल्ले से बेहद खराब गुजरे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद विराट ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। हालांकि, इसके बावजूद विराट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंग्लैंड भेजना चाहता है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया इंग्लिश सरजमीं पर नए कप्तान की अगुवाई में जाएगी और ऐसे में कोहली का रोल काफी अहम हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ