India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर के बीच कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाना है. दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नियम में बदलाव करने वाली है. दरअसल गुवाहटी में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होता है. इसलिए दूसरे मैच में चाय का ब्रेक पहले होगा, जबकि लंच ब्रेक बाद में होगा. आमतौर पर टेस्ट में लंच पहले होता है और चाय ब्रेक बाद में होता है. इसके अलावा बीसीसीआई गुवाहटी में होने वाले मैच की टाइमिंग भी बदल सकती है. दरअसल, मैच शुरू होने का समय 9:30 बजे है. ऐसे में जल्दी सूर्योदय के कारण मुकाबला 9 बजे ही शुरू किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट को वो ‘खूनी’ हथियार, जिसने ले ली 17 वर्षीय क्रिकेटर की जान, टीम इंडिया भी करती है इस्तेमाल
साउथ अफ्रीका ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. हालांकि भारतीय टीम का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. फिलहाल भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द भी हो चुका है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: सेमीफाइनल में आज हुई बारिश, तो भी टीम इंडिया के लिए नो टेंशन! जानिए क्या कहते हैं नियम
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
13 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 mins agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
14 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
22 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines