Mohammad Shami

मोहम्मद शमी जल्द करेंगे वापसी! रणजी ट्रॉफी के बीच BCCI सिलेक्टर ने की मुलाकात

Mohammad Shami: टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में जलवा बिखेर रहे हैं. शमी ने दो मैचों में 15 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. इसी बीच खबरें हैं कि BCCI सिलेक्टर ने शमी से मुलाकात की है.

Mohammad Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर भारत को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उसके बाद से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. इंग्लैंड दौरा हो या ऑस्ट्रेलिया का दौरा, शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है. उनके फिटनेस को लेकर लगातार सवाल किया जा रहा है. भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि शमी फिट नहीं हैं और इसलिए वो टीम से बाहर हैं. वहीं, टीम इंडिया से दूर चल रहे शमी रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से गदर मचा रखा है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

शमी ने रणजी ट्रॉफी में खेले दो मैचों में 15 विकेट लेकर सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस और फॉर्म को भी साबित कर दिया है. यही कारण है कि BCCI के नए सिलेक्टर आरपी सिंह ने शमी से मुलाकात की है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरपी सिंह रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए बंगाल बनाम गुजरात मैच में मौजूद रहे. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने शमी से मुलाकात की और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. हालांकि, इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन सोशल मीडिया पर शमी की टीम इंडिया में जल्द वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ