हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया को BCCI का तोहफा, जानें पूरे साल टेस्ट खेलने पर किसे मिलेगा कितना पैसा

Indian Test Team Incentive Proposal BCCI: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया। इसके बाद बीसीसीआई ने टीम के लिए खास तोहफा दिया। इसके तहत जो भी खिलाड़ी पूरे साल में 50 प्रतिशत या 75 प्रतिशत से ज्यादा टेस्ट मैच खेलेंगे तो उन्हें करोड़ों रुपए का इंसेन्टिव अमाउंट दिया जाएगा। यानी खिलाड़ियों को मैच फीस से कई गुना ज्यादा करोड़ों रुपए मिलेंगे।

विज्ञापन
BCCI Rewards Team India Incentive For Test Cricket (Image- X)

Indian Test Team Incentive Proposal BCCI: भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले वाले खिलाड़ी को मैच फीस के रूप में 15 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं अब बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच को तवज्जो देने वाले और पूरे साल 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को खास तोहफा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खास तोहफा देते हुए इंसेन्टिव का ऐलान किया है। इसके मुताबिक खिलाड़ियों को मैच फीस के अलावा एक खास राशि दी जाएगी।

सचिव जय शाह ने बताया कि अगर खिलाड़ी पूरे साल 50 प्रतिशत या 75 प्रतिशत से ज्यादा मैच खेलता है तो उसे अलग-अलग राशि दी जाएगी। वहीं जो खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलेगा उसे अलग प्राइस मनी मिलेगी। वहीं अगर कोई खिलाड़ी प्लेइंग 11 में नहीं है और स्क्वॉड में शामिल है उसे भी अलग राशि मिलेगी। देखें इसको लेकर वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola