हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

BCCI ने ईशान-अय्यर को दी बड़ी खुशखबरी, एक खास लिस्ट में किया शामिल

BCCI Update on Ishan Kishan and Shreyas Iyer: लंबे समय के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के लिए गुड न्यूज आई है। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को एक खास लिस्ट में शामिल कर लिया है। अब हो सकता है कि जल्द ही उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट भी कर लिया जाए।

विज्ञापन
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर।

BCCI Update on Ishan Kishan and Shreyas Iyer: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के लिए गुड न्यूज आई है। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को एक खास लिस्ट में शामिल किया है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीसीसीआई ने दोनों स्टार को माफ कर दिया है। बता दें कि आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ईशान किशन और श्रेयस अय्यर काफी सुर्खियों में रहे थे। दोनों खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने के कारण चर्चा में आ गए थे। बीसीसीआई के बार-बार वार्निंग देने के बाद भी खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला, इस कारण से बीसीसीआई ने दोनों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था।


ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मुझे एक मौका दे दो, यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’ RCB के स्टार खिलाड़ी की गुहार

अय्यर-ईशान की क्या थी गलती

श्रेयस अय्यर ने कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेला, लेकिन फिर वह खुद को चोटिल बताकर टीम से बाहर हो गए थे। बाद में एनसीए की जांच में पाया गया कि अय्यर चोटिल नहीं थे। उन्होंने बहाना किया था। दूसरी ओर ईशान किशन को कप्तान से लेकर टीम के हेड कोच, यहां तक की बीसीसीआई भी कई बार चेतावनी दे चुके थे, लेकिन फिर भी ईशान ने डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की जहमत नहीं उठाई। इस कारण से उनका भी कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया। ईशान का चयन साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी हुआ था, लेकिन ईशान ने बाद में खुद को मेंटली अनफिट बताकर अपना नाम वापस ले लिया था। अब बीसीसीआई ने एक कदम उठाया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को माफ कर दिया है।

इस वीडियो में देखें बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को क्या खुशखबरी दी है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें