हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इतिहास भूल गया बांग्लादेश? BCCI के एहसान पर उठे सवाल

BCCI Bangladesh Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न आने का फैसला किया है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का एक समय बीसीसीआई ने खुलकर साथ दिया था.

विज्ञापन

BCCI Bangladesh Controversy: बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया है. ऐसे में अब साफ हो गया है कि बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा. 22 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए ऐलान किया. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वजह से ही बांग्लादेश को टेस्ट नेशन का दर्जा मिला था. साल 2000 में जगन मोहन डालमिया तब आईसीसी के चेयरमैन थे.

जगमोहन डालमिया ने बांग्लादेश को टेस्ट टीम का दर्जा देने का खुला समर्थन किया था. साल 2000 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था, तब भारत ने बांग्लादेश में जाकर टेस्ट मैच खेला था. आज वही बांग्लादेश बीसीसीआई को आंख दिखा रहा है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट का हिंदू कप्तान, जिसकी पत्नी हैं किसान और कृष्ण भक्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola