भारतीय टीम Asia cup 2025 खेलेगी या नहीं? BCCI ने आखिरकार दे दिया बड़ा अपडेट
Author: Alsaba Zaya
May 19, 2025 07:35 PM IST
Asia cup 2025: एशिया कप 2025 इस बार टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। भारत पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका जैसी टीमें भाग लेंगी। हालांकि 19 मई को एक खबर आई थी, जिसमें बताया गया था कि एशिया कप 2025 में भारतीय टीम भाग नहीं लेगी। लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से खुलासा हुआ है कि अभी बोर्ड ने इसपर विचार नहीं किया है। एशिया कप 2025 में फिलहाल भारतीय टीम हिस्सा लेगी या नहीं ये कहा नहीं जा सकता है। बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद एशिया कप 2025 पर फिलहाल संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि भारत और पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी एशिया कप 2025 पर अपनी राय रख चुके हैं। कई भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी इवेंट में नहीं खेलना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।