हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ जैसे बयान से क्या वोट बढ़ेंगे? Rajeev Ranjan से समझिए

UP CM Statement Controversy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी दल जहां इस बयान पर हंगामा कर रहे हैं, वहीं RSS ने इस बयान का समर्थन किया है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से वोट बैंक बढ़ेगा?

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath

Batenge to Katenge Statement Controversy: जब भी चुनावी मौसम आता है तो सियासत धर्म और जाति के नाम पर बंट जाती है। नेता लोगों के बीच जाकर धर्म और जाति की राजनीति करते हुए वोट मांगते हैं। इस चक्कर में अकसर नेताओं की जुबान फिसल जाती है और वे ऐसी बात कह जाते हैं, जिससे बवाल हो जाता है। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में आजकल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐसे ही एक बयान की चर्चा है। इस बयान को लेकर सियासत गरमाई हुई है। एक ओर जहां इस बयान पर जहां सियासी दिग्गज अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, वहीं RSS ने इस बयान का खुलकर समर्थन किया है।

अगस्त 2024 जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे, इसलिए सावधान रहो। विपक्षी दलों पर इस बयान पर हंगामा किया। अब RSS के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले कहते हैं कि बंटेंगे तो कटेंगे की विचारधार को अपने आचरण में शामिल करनाचाहिए। लोक कल्याण के लिए इसकी जरूरत है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या धर्म और जाति के नाम पर वोट मिलेंगे? क्या इस तरह के बयान से वोट बैंक बढ़ेगा‌? आइए राजीव रंजन से समझते हैं, इस तरह की राजनीति की गणित…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें