Bansuri Swaraj: भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से इस बार बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। बांसुरी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। बांसुरी स्वराज के टिकट पाने के बाद से उनको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस दौरान उनका एक किस्से का खूब जिक्र किया जा रहा है, जब उन्होंने अपनी मां से किए गए वादे को पूरा किया था। दरअसल, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में कुलभूषण जाधव का केस लड़ने के लिए सिर्फ एक रुपये फीस लेने की बात कही थी। इसके बाद सुषमा स्वराज ने साल्वे को फोन कर कहा था कि घर चले आना और अपनी एक रुपये की फीस ले जाना। कुछ दिन बाद ही सुषमा स्वराज का निधन हो गया। उस बीच हरीश साल्वे उनसे मिलने भी नहीं पहुंच पाए। बाद में, बांसुरी स्वराज हरीश साल्वे से मिलने उनके आवास पर पहुंची और एक रुपये की फीस उन्हें अदा की। बता दें कि भाजपा ने जिस सीट से बांसुरी स्वराज को उतारा है, वह सीट काफी अहम मानी जाती है। इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी भी चुनाव लड़ चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
20 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
21 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines