हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

VIDEO: बांकी विधानसभा उपचुनाव में चलेगा प्रशांत किशोर का जादू? एग्जिट पोल के नतीजे देख BJP भी हैरान

Bankipur Election 2026: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एग्जिट पोल ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. कई सर्वे में जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का दावा किया गया है, जबकि यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है.

विज्ञापन

Bankipur Election 2026: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. कई सर्वे और वोट वाइब ओपिनियन पोल में जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का दावा किया गया है. हालांकि यह सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान हैं और अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा.

बाकीपुर सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है. ऐसे में इस बार का उपचुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. जबकि प्रशांत किशोर के लिए यह चुनाव उनकी नई राजनीतिक पार्टी जन स्वराज की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है. यदि एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो यह बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है.

वोट वाइब ओपिनियन पोल के मुताबिक प्रशांत किशोर को बीजेपी उम्मीदवार पर बढ़त मिलती दिखाई गई है. सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं और बदलाव चाहने वाले वोटरों का झुकाव जन स्वराज की ओर देखने को मिला है.

विज्ञापन

वहीं, बीजेपी के पारंपरिक वोट बैंक में कुछ नाराजगी और बिखराव की भी चर्चा की गई है. हालांकि इन दावों की पुष्टि आधिकारिक चुनाव परिणाम आने के बाद ही हो सकेगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार सवर्ण मतदाताओं के एक वर्ग में नाराजगी देखने को मिली. स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवार चयन और बदलते राजनीतिक समीकरणों का असर वोटिंग पर पड़ सकता है. इसके अलावा युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच प्रशांत किशोर के अभियान को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की चर्चा है. हालांकि यह विश्लेषण एग्जिट पोल और चुनावी आकलनों पर आधारित है. अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola