Sheikh Hasina Latest Update: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक और तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनकी बेटी साइमा वाजिद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह विश्व स्वास्थ्य संगठन की असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल डॉ. कैथरीना बोहमे को संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी के दक्षिण-पूर्व एशिया रीजनल ऑफिस (SEARO) में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। साइमा पर लगे भ्रष्टाचार, जालसाजी और पद के दुरुपयोग के आरोपों के कारण कार्रवाई हुई है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की शिकायत के बाद WHO ने यह एक्शन साइमा के खिलाफ लिया है। WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस घेब्रेयेसस ने ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि साइमा अब अवकाश पर रहेंगी।
फरवरी 2024 से पद पर कार्यरत साइमा
बता दें कि साइमा पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं। WHO में उनकी नियुक्ति 1 नवंबर 2023 को हुई थी। 1 फरवरी 2024 से वे पद पर कार्यरत हैं। डॉ. साइमा वाजिद जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में डिपार्टमेंट ऑफ बॉयो टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके 1300 से ज्यादा रेफरेंस पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। साइमा पर बांग्लादेश भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने मामला दर्ज किया था। उन पर WHO में पद लेने के लिए मां शेख हसीना के प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।
पढ़ें पूरे मामले पर News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
हाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
18 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
21 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 days agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines