हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025: श्रीलंका को हराकर भी पाकिस्तान का फाइनल खेलना नहीं तय, बांग्लादेश कर सकती है बड़ा उलटफेर

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 फाइनल की रेस रोमांचक हो गई है. 23 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया. लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान का फाइनल खेलना अभी तय नहीं है. बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा खेल करने के लिए तैयार है. बांग्लादेश टूर्नामेंट का फाइनल खेल सकती है.

विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का रोमांच सुपर 4 में भी जारी है. 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में 5 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. श्रीलंकाई बल्लेबाजी युनिट इस मैच में फ्लॉप रही, जबकि गेंदबाज भी खासा कमाल नहीं दिखा सके और अंत में पाकिस्तान ने बाजी मार ली. हालांकि इस जीत के बाद भी पाकिस्तान का फाइनल खेलने पर संशय बरकरार है. दरअसल बांग्लादेश, पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में पहुंचने के लिए सबसे बड़ा कांटा बन सकती है. क्योंकि अगर बांग्लादेश 24 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को अपने नाम कर लेती है तो बांग्ला टाइगर्स फाइनल में पहुंचने की बड़ी दावेदार हो जाएगी. वहीं अगर भारत से हार के बाद भी बांग्लादेश पाकिस्तान को रौंद देती है तो इसके बाद भी बांग्लादेश एशिया कप के फाइनल में पहुंच सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ICC ने एशिया कप के बीच इस देश का क्रिकेट बोर्ड किया सस्पेंड, सामने आई चौंकाने वाली वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola