बांग्लादेश से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. सनातनी जागरण श्रोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्णदास को आखिरी बार उनकी मां से नहीं मिलने दिया गया. मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद चिन्मय दास को 5 घंटे की पेरोल दी गई. बताया जा रहा है कि चिन्मय दास की मां का 10 सितंबर की सुबह चटगांव के पुजरी धाम आश्रम में निधन हो गया था. परिवार ने एक दिन पहले चिन्मदास की बीमार मां से मिलाने की अनुमति मांगी थी. लेकिन उसे नाम कर दिया गया. निधन के बाद दोबारा आवेदन किया गया. जिस पर चटगांव प्रशासन ने 5 घंटे की पेरोल दी.