West Indies vs Bangladesh, Romario Shepherd: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 31 अक्टूबर को चटगांव में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया और सीरीज में मेजबान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया. वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो रोमारियो शेफर्ड रहे, जिन्होंने मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लेने का कारनामा किया. रोमारियो ने तीन विकेट लेकर विडिंज टीम को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई. रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. हालांकि, हैट्रिक लेने के बाद भी उन्होंने जश्न नहीं मनाया.
मैच के बाद रोमारियो ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि उन्होंने इस कारनामे को अनजाम दे दिया है. टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें इस बारे में बताया. उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे तब तक पता नहीं चला जब तक उन्होंने मुझे नहीं बताया कि मैंने हैट्रिक ली है और तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने हैट्रिक ली है.” दरअसल, रोमारियो ने दो अलग-अलग ओवर में हैट्रिक पूरी की थी, जिस वजह से उन्हें पता नहीं चला कि उन्होंने हैट्रिक ले ली है. बता दें कि, मैच में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 152 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 19 गेंद शेष रहते ही आसानी से हासिल कर लिया. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कब और कहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का होबार्ट टी20 मैच? प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
16 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 day agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 day agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 days agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 days agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines