Babar Azam and Azan Awais

BAN vs PAK: पाकिस्तान को मिला बाबर आजम जैसा एक और स्टार खिलाड़ी, डेब्यू में ही जड़ा शतक

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. ऐसे में टीम युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंजरी के कारण पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम नहीं खेल सके. जिसके कारण युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला.

BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. जिसका उन्हें बड़ा फायदा मिला. बाबर आजम जैसे स्टार खिलाड़ी के बिना उतरी पाकिस्तान की टीम हालांकि उसके बाद भी पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ गई. हालांकि उन्हें बाबर आजम की तरह खेलने वाला एक खिलाड़ी और मिल गया है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला बाबर आजम जैसा स्टार खिलाड़ी  

बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 413 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली. डेब्यू कर रहे अजान अवैस ने 165 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 शानदार चौके भी जड़े. अबदुल्लाह फजल ने भी 60 रनों की शानदार पारी खेली. अजान अवैस की शानदार पारी के कारण ही पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 386 रन बना सकी. अब अजान का दूसरी पारी में भी बड़ा टेस्ट होने वाला है. अगर वो दूसरी पारी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो पाकिस्तान की टीम के पास भी मैच में कमबैक करने का मौका होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ