हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: बाहुबली अनंत सिंह की स्टेज क्यों टूटी? समर्थक लगा रहे थे, अचानक जमीन पर गिरे, मची अफरा-तफरी

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

Anant Singh Stage Collapsed: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 2 बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच भीषण सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. दोनों दिग्गज अपने-अपने पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. मोकामा के पूर्वी इलाके में बाहुबली अनंत सिंह का जनसंपर्क अभियान चल रहा है. इसके लिए अनंत सिंह शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में पहुंचे थे, जहां लोगों से रूबरू होने के लिए उनके समर्थकों ने छोटा-सा मंच बनाया था, लेकिन जब पूर्व विधायक गांव में पहुंचे तो समर्थकों ने मंच से जनता को संबोधित करने का अनुरोध किया.

अनुरोध स्वीकार करके जैसे ही अनंत सिंह मंच पर चढ़े, उनके समर्थक भी चढ़ गए, लेकिन मंच इतना बोझ सह नहीं पाया और धड़ाम से ढह गया. इस दौरान अनंत सिंह भाषण दे रहे थे और उनके समर्थक अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, लेकिन मंच टूटने से सभी नीचे गिर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि घटना में किसी को कोई बड़ी चोट नहीं लगी है, लेकिन मंच टूटने का वीडियो वायरल हो गया है. देखिए News 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola