Babar Azam

Babar Azam गुस्से में हुए लाल, ड्रेसिंग रूम में की तोड़फोड़? वायरल फोटोज ने मचाई सनसनी

Babar Azam: बाबर आजम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान गुस्से में लाल दिखाई दे रहे हैं. बाबर ड्रेसिंग रूम में तोड़फोड़ करते हुए भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में बाबर अच्छी शुरुआत करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे थे.

Babar Azam Angry: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं. इन फोटोज में बाबर गुस्से में लाल दिख रहे हैं. ड्रेसिंग रूम के अंदर बाबर का पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है. दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में बाबर अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और 34 रन बना चुके थे. हालांकि, तभी वह जेफरी वेंडरसे की एक गेंद पर पूरी तरह से चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीज पर सेट होने के बाद अपना विकेट गंवाकर ड्रेसिंग रूम पहुंचे बाबर आजम खुद से ही नाखुश दिखाई दिए. आमतौर पर शांत रहने वाले बाबर पूरी तरह से आगबबूला दिखाई दिए. वायरल फोटो में बाबर ड्रेसिंग रूम के अंदर जोर से अपना हाथ किसी चीज पर मारते हुए दिखाई दिए. गौरतलब है कि दूसरे वनडे मुकाबले में बाबर ने 2 साल का इंतजार खत्म करते हुए शतकीय पारी खेली थी. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ