हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs WI: वेस्टइंडीज के आगे बाबर-शान हुए फ्लॉप, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन

PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और शान मसूद फ्लॉप हो गए हैं। इनके अलावा कई स्टार खिलाड़ी ने टीम को निराश किया है।

विज्ञापन

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी से खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी विभाग के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज घर पर ही ढेर हो गए। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज दोनों ही पारियों में फ्लॉप हुए। पहली पारी में बाबर आजम ने 1 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में भी बाबर 31 रनों का ही योगदान दे सके। इसके अलावा कप्तान शान मसूद भी फ्लॉप हुए।

उन्होंने 15 और 2 रनों की पारी खेली। पहली पारी में भी पाकिस्तान के लगभग स्टार खिलाड़ी फ्लॉप हुए थे। वहीं दूसरी पारी में भी पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 254 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरे दिन 76 रन पर ही पाकिस्तान के 4 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। बाबर की खराब फॉर्म चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola