Video: लॉरेंस बिश्नोई ने दाऊद की 'D कंपनी' की तरह खड़ी की बिश्नोई गैंग; कहां-कहां तक फैला नेटवर्क?

Baba Siddiqui Murder Case Update: गुजरात की साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम फिर सुर्खियों में है। मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिर इस गैंग ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। तीन लोगों ने 9 अक्टूबर को सिद्दीकी की हत्या कर दी थी।

gangster lawrence bishnoi

Baba Siddiqui Murder Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 9 अक्टूबर को हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की चर्चा पूरे देश में है। गुजरात की हाई सिक्योरिटी साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी की तर्ज पर अपनी गैंग खड़ी कर चुका है। उसकी गैंग में 700 शूटर बताए जा रहे हैं। 300 से अधिक शूटर अकेले पंजाब में हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग है। इस बार पर मुहर तब लगी जब एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हत्याकांड की जिम्मेदारी ली।

अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या लॉरेंस बिश्नोई दाऊद की तर्ज पर मुंबई में अपना काला साम्राज्य फैला रहा है। पंजाब के अबोहर जिले के धत्तरांवाली में पैदा हुआ लॉरेंस चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी में दाखिले के बाद अपराधियों के संपर्क में आया। इसके बाद उसका नाम पुलिस की फाइलों में दर्ज होने लगा। आखिर कैसे लॉरेंस अपराध की दुनिया में इतना आगे चला गया? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ