हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत को बांग्लादेश मत बनाओ...Baba Bageshwar ने क्यों दिया ये संदेश? देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

Bageshwar Dham Baba Video Viral: बाबा बागेश्वर धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे देशवासियों से एक अपील कर रहे हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे और लोगों के सलाह दी कि वे भारत को भारत ही रहने दें।

विज्ञापन

Baba Bageshwar Appeal Video Viral: मशहूर कथावाचक बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई पथराव की घटना, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका को लेकर कुछ कहते हुए सुने जा सकते हैँ। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भारत को भारत ही रहने दें, बांग्लादेश या श्रीलंका बनाने की कोशिश न करें। उन्होंने छतरपुर में हुई घटना की निंदा की। हिंदुओं को लेकर भी उन्होंने एक बयान दिया। उन्होंने नाम लिए बिना शहजाद अली के घर बुल्डोजर एक्शन पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मीडिया से बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने एक पदयात्रा निकालने का ऐलान भी किया। उन्होंने पुलिस पर पथराव करके उनकी जान खतरे में डालने की कोशिश की निंदा कि और कहा कि लोग याद रखें, वे भारत में रहते हैं, जहां लोकतंत्र है। संविधान और कानून-न्याय व्यवस्था है। इसलिए कानून को हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें, गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देश की रक्षा करना देशवासियों का भी कर्तव्य है। देखिए न्यूज 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट और जानिए कि बाबा बागेश्वर ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola