---विज्ञापन---

Psoriasis के मरीजों के लिए वरदान है ये उपाय! हकीम सुलेमान ने बताएं फायदे

सोरायसिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को दवाओं के अलावा कुछ घरेलू उपायों को भी जरूर ट्राई करना चाहिए। सही डाइट न केवल सोरायसिस को बढ़ने से रोकेगी बल्कि स्किन को भी हेल्दी रखेगी। हकीम सुलेमान से जानिए इस बीमारी के इलाज में मदद करने वाले नुस्खे के बारे में।

अगर किसी की त्वचा पर बार-बार खुजली होती है, स्किन पर चकत्ते बनते हैं या ड्राइनेस की प्रॉब्लम है, तो उसे अपने लक्षणों को समझने की जरूरत है। स्किन की यह प्रॉब्लम साधारण नहीं बल्कि सोरायसिस (Psoriasis) हो सकती है। इस बीमारी में मरीज की स्किन पर लाल रंग के चकत्ते और पपड़ीदार परत बनती है। हालांकि, यह समस्याएं सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती हैं मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें यह परेशानी हमेशा दिक्कत देती है। सोरायसिस होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि स्किन इंफेक्शन, वायरल इंफेक्शन, दवाइयों का साइड-इफेक्ट, स्ट्रेस या धूप में ज्यादा रहना। प्रसिद्ध आयुर्वेद के सलाहकार हकीम सुलेमान सोरायसिस से पीड़ित व्यक्ति के लिए एक असरदार घरेलू नुस्खा बताते हैं। इस नुस्खे में अलसी और जैतून के नमक का मिश्रण तैयार करना होगा। अलसी के 500-600 ग्राम को हल्का सा भूनकर पाउडर बना लें। फिर इसमें एक चुटकी जैतून का नमक मिलाकर इसे दिन में एक या दो बार खाएं। इस नुस्खे से पुराने दाने ठीक होते हैं और नए दाने भी निकलने बंद हो जाते हैं। इसके साथ ही, कोई ठंडा तेल का उपयोग करने से खुजली और स्किन के दाने भी जल्द ठीक होते हैं। साथ ही, वे बताते हैं कि सोरायसिस के दानों को गलती से भी खुजाना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 10, 2025 02:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola