Ayodhya Masjid

अयोध्या में रुका मस्जिद का निर्माण, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला; कर दिया ये ऐलान

Ayodhya Masjid Construction Stop: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। मगर मस्जिद का काम अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। IICF ने मस्जिद का काम रोकते हुए 4 उपसमितियों को भंग कर दिया है।

Ayodhya Masjid Construction Stop: अयोध्या में बन रही मस्जिद का काम अचानक से रुक गया है। मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट बोर्ड इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) ने मस्जिद का निर्माण रोक दिया है। इसके अलावा 4 उपसमितियों को भी भंग कर दिया गया है। IICF ने इसकी वजह पैसों की तंगी को बताया है। IICF के सचिव अतहर हुसैन का कहना है कि FCRA की मंजूरी हासिल करने और धन जुटाने के लिए ऐसा करना जरूरी था। यह समितियां बाधा बन रही थीं। मस्जिद के नाम पर दान के लिए कई फर्जी बैंक खाते खोले जा रहे हैं। हमने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें कि 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि पर फैसला सुनाते हुए मस्जिद के लिए अलग जमीन देने का आदेश दिया था। ऐसे में केंद्र सरकार ने मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की थी। जहां एक तरफ राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, तो मस्जिद का काम अभी शुरू भी नहीं हुआ है। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ