हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

VIDEO: पर्थ से फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी! विराट कोहली ने मचाया तहलका

विज्ञापन

Australia vs India 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में 22 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। पर्थ टेस्ट से पहले अब हर तरफ विराट कोहली छाए हुए हैं। यहां तक ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में भी विराट का बोलबाला देखने को मिल रहा है। प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली ने कोहराम मचाया। इस दौरान कोहली का बल्ला जमकर गरजा।

नेट सेशन में विराट डिफेंसिव मोड में नहीं बल्कि अटैकिंग क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए। तेज गेंदबाजों के खिलाफ विराट ने नेट सेशन में बड़े-बड़े शॉट खेले। इस बीच कोहली ने कई बार गेंद को बाउंड्री का पार पहुंचाया। इतना ही नहीं स्पिनर्स के खिलाफ भी कोहली का बल्ला जमकर चला। अब देखने वाली बात होगी कि क्या पहले टेस्ट मैच में भी विराट का यही अंदाज देखने को मिलेगा? पर्थ में जब पिछली बार ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, तब विराट ने शानदार शतक लगाया था।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola