SL vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा डाली है। पहली पारी में कंगारू टीम ने श्रीलंका के गेंदबाजी अटैक से खिलवाड़ करते हुए स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 654 रन लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया और 232 रन की यादगार पारी खेली। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 141 रन की धांसू पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने सिर्फ 90 गेंदों में शतक ठोकते हुए 102 रन की बेहतरीन पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने 654 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया। एशिया में यह कंगारू टीम का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। ऑस्ट्रेलिया ने 45 साल के रिकॉर्ड को चकनाचूर भी कर डाला है। साल 1980 में पाकिस्तान की सरजमीं पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 617 रन बनाए थे। हालांकि, कंगारू टीम ने अब इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। स्मिथ और ख्वाजा ने तीसरे विकेट के लिए मिलकर 266 रन की पार्टनरशिप जमाई। ट्रेविस हेड ने भी 57 और एलेक्स कैरी ने 46 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
मुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
52 mins agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
5 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
11 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
11 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
1 day agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines