Aurangzeb Controversy

औरंगजेब विवाद का बिहार चुनाव पर क्या पड़ेगा असर? News24 की इस स्पेशल रिपोर्ट से समझिए

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि भाजपा इस मुद्दे को तूल क्यों दे रही है? अगर यह विवाद इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका असर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर पड़ सकता है, आइए जानते हैं कैसे?

महाराष्ट्र से शुरू हुआ मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर छिड़ा विवाद उत्तर प्रदेश, बिहार तक पहुंच गया है। इस विवाद पर RSS ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में जो किया जा रहा है, जो गड़े मुर्द खंगाले जा रहे हैं, आज के परिप्रेक्ष्य में वह प्रासंगिक नहीं है। NDA में अगर आप देखेंगे तो बिहार में JDU साथ नहीं है। महाराष्ट्र में NCP साथ नहीं है। नागपुर में हिंसा हुई या जो कुछ भी वहां पर घटा, वो सबने देखा, फिर भाजपा इस मुद्दे को आखिर क्यों तूल दे रही है?

विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम को लेक चल रही खींचतान का बिहार की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा, क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार का फोकस बिहार विधानभा चुनाव 2025 पर है। इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन कहीं यह विवाद बिहार में नुकसान न करा दे? आखिर यह विवाद किस तरह बिहार चुनाव को प्रभावित कर सकता है? इस सवाल का जवाब News24 के संवाददाता राजीव रंजन से समझिए, आइए इस स्पेशल रिपोर्ट में देखते हैं कि वे क्या कह रहे हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ