Video: औरंगजेब के बाद अब नेजा मेला... धर्म पर क्यों हो रहा आर-पार?

औरंगजेब के बाद संभल का नेजा मेला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। कई सालों से लगने वाले इस मेले पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। आखिर इसके क्या मायने है?

Allahabad HC Sambhal Mosque Verdict

औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा महाराष्ट्र से निकल कर कई राज्यों में जा पहुंचा है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के संभल में नेजा मेला को लेकर विवाद छिड़ गया है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इन मुद्दों को जानबूझकर ज्यादा हवा दी जा रही है? न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने इस मामले पर अपने विचार साझा किए हैं।

राजीव रंजन का कहना है कि जहां एक तरफ दुनिया सुनीता विलियम्स की वापसी का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ हम एक ऐसे शख्स की कब्र पर झगड़ा कर रहे हैं, जिसकी मौत को 300 से भी ज्यादा साल बीत चुके हैं। संभल की बात करें तो वहां पिछले कई सालों से मेला लगता आ रहा था। हालांकि संभल की मौजूदा स्थिति काफी नाजुक है। प्रशासन का दायित्व है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वो ऐसे फैसले ले सकते हैं। पूरी जानकारी देखें इस वीडियो में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ