हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: अतुल सुभाष के भाई का फूटा दर्द, हाथ में पोस्टर लेकर क्या बोले?

Atul Subhash Case: अतुल सुभाष के सुसाइड केस के बाद उनके भाई न्याय की गुहार लगाते नजर आते हैं। वे हाथ में पोस्टर लेकर न्याय मांग रहे हैं।

विज्ञापन
अतुल सुभाष और उनके भाई।

Atul Subhash Case: बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश के रहने वाले AI इंजीनियर ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली। अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद देशभर में पुरुषों के अधिकार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं उनके भाई ने हाथ में पोस्टर लेकर न्याय की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें: Atul Subhash की पत्नी की मां और भाई घर से भागे, निकिता के चाचा बोले-हर सवाल का जवाब देंगे

अतुल सुभाष के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अतुल के परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मेरे भाई ने अंतिम इच्छा जाहिर की थी कि अगर उन्हें न्याय मिलता है तो अस्थियां गंगा में बहा देना। वर्ना जौनपुर कोर्ट के बाहर गटर में बहा देना। जिस कोर्ट में उनका मजाक उड़ाया गया। मेरी सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि वे इस केस पर संज्ञान लेकर कमेटी बनाएं और जांच करवाएं। मेरे भाई के ऊपर जिस तरह के फर्जी केस लगाए गए हैं, उसी तरह माता-पिता और परिवार के दूसरे लोगों के ऊपर भी लगाए गए हैं। मैं चाहता हूं कि भाई की मौत के बाद पुरुषों के अधिकारों के लिए भी कोई कानून बनाया जाए।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola