Atishi Marlena Press Conference Against BJP: दिल्ली की भावी CM आतिशी मार्लेना ने शपथ लेने से पहले ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने बिजली के रेटों को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में भी बिजली महंगी हो जाएगी। जब उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार आई तो 1 किलोवाट वाले बिजली कनेक्शन के दाम 250% और 5 किलोवाट वाले बिजली कनेक्शन के दाम 118% बढ़ा दिए गए।
अगर दिल्ली वाले महंगी बिजली नहीं चाहते हैं तो अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। आने वाले 4 महीने में मेरे हाथ में जितना हो सकेगा, दिल्ली की जनता को सहयोग करुंगी। बता दें कि आतिशी मार्लेना 21 सितंबर को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगी। उन्हें अरविंद केजरीवाल ने इस पद के लिए चुना और उनके नाम पर विधायक दल की बैठक में सभी ने सहमति जताई। देखिए News24 की स्पेशल रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
30 mins agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
6 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
22 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
1 day agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
2 days agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 days agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines