Dhan Labh Ke Upay

Video: अमीर बनना है तो कर लें ये एक महाउपाय, फिर धनवान बनने से कोई नहीं रोक पाएगा

Dhan Labh Ke Upay: हर इंसान जीवन में अमीर बनना चाहता है. इसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं. हालांकि, धनवान बनने के लिए किस्मत का साथ मिलना जरूरी है. आप धनलाभ के लिए ज्योतिषीय उपाय को कर सकते हैं. इस एक महाउपाय को करने से आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Dhan Labh Ke Upay: घर की गरीबी और दरिद्रता से परेशान हैं तो आप धनलाभ के लिए खास उपाय को कर सकते हैं. आप 2026 में गरीबी को दूर कर धनवान बनने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें. श्रीसूक्त का पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है. इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. अगर कोई महिला या कुंवारी कन्या सुबह शाम 16-16 बार मां लक्ष्मी के समक्ष बैठकर घी का दीपक जलाकर श्रीसूक्त का जाप करें तो घोर दरिद्रता को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

धनलाभ के लिए दक्षिणावर्ती शंख में जल, दूध, गन्ने का रस, शहद आदि का एक-एक कर श्रीयंत्र पर अभिषेक करें तो इससे लाभ मिलता है. अभिषेक के दौरान श्रीसूक्त मंत्र का जाप करें या वीडियो में इसे चलाएं. इससे घर में दुर्भाग्य नहीं आएगा और घर में मां लक्ष्मी विराजमान होंगी. घर में कभी बीमारियों नहीं आएंगी. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ