हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके सभी काम, जानिए

Astro Tips: रसोई और रसोई में मौजूद चीजों से कई ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से कई लाभ मिल सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
ज्योतिषीय उपाय (Photo Credit - AI)

Astro Tips: रसोई में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं. इसके साथ ही इससे कई उपायों को कर सकते हैं. ज्योतिषीय उपायों के जरिए कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं. रसोई में मौजूद हल्दी का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है. हल्दी को शुभ माना जाता है. छोटी-बड़ी सभी शादियों में हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. बिना हल्दी और तेल के इस्तेमाल से शादी संपन्न नहीं होती है. हल्दी का इस्तेमाल चोट और दर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है.

हल्दी का उपाय

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति ग्रह से माना जाता है. आपको कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हल्दी का उपाय करना चाहिए. हल्दी खाने से और हल्दी का दूध पीने से गुरु ग्रह के प्रभाव के लाभ मिलते हैं. इसके अलावा अन्य ग्रहों से संबंधित चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, जीरा राहु और केतु का प्रतिनिधित्व करता है. हींग के सेवन से क्रोध को काबू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Vastu Upay: नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें, जानिए वजह

विज्ञापन

रसोई से जुड़े अन्य उपाय

ज्योतिष के उपायों के अनुसार, सौंफ को मिश्री के साथ खाने से शुक्र और चंद्रमा मजबूत कर सकते हैं. सौंफ और गुड़ खाने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है. दालचीनी का संबंध मंगल और शुक्र से है. काली मिर्च का नियमित सेवन करने से शनि मजबूत होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola