Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Assembly Elections 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी। करीब 10 साल के बाद जम्मू कश्मीर में इलेक्शन होगा। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि चारों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कौन बाजी मार सकता है?
जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होंगे, जिनमें दो राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार है, जबकि झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। वहीं, जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है, जहां साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अब इन राज्यों में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से रणनीति बनाने में जुट गई हैं। सिर्फ 5 पॉइंट में सभी राज्यों के राजनीतिक समीकरण समझते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.