Assembly By Polls Result 2024: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में साफ हो जाएंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट सीट से चुनाव जीत लिया है। यहां आप विधायक के बीजेपी जाॅइन करने के बाद उपचुनाव हुआ था। वहीं पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी ने बढ़त बना रखी है। हिमाचल की तीन और उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। एमपी की अमरवाड़ा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस आगे हो गई है। अगर नतीजों के बाद आंकड़ा 12-1 रहता है तो यह एनडीए के लिए खतरे की घंटी होगी। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हुए चुनाव में जनता का मैनडेट सरकार के खिलाफ है। इस बीच कल महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव में शरद पवार और उद्धव ठाकरे के प्रत्याशी की जीत के बाद ममता बनर्जी ने शरद पवार ने और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष से वे नहीं मिली। ऐसे में ममता बनर्जी ने कांग्रेस के किनारा करने के पीछे सियासी रणनीतिकार एक रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
ममता ने मुलाकात के बाद कहा था कि खेला होगा। यहां ममता का संदेश बिल्कुल साफ था कि बीजेपी इस बार केंद्र में पूरे 5 साल तक सरकार नहीं चला पाएगी। वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में अगर इंडिया 12 सीटें जीत लेता है तो एक अलग मैसेज पूरे देश में जाएगा। विपक्ष के लिए हिमाचल का चुनाव महत्वपूर्ण होगा। अगर तीनों सीटें कांग्रेस जीतने में कामयाब होती है तो यह तय है कि हिमाचल में अगले 3 साल तक कांगे्रस की सत्ता में रहेगी। ऐसे में आइये जानते हैं ममता के इस बयान के सियासी मायने…
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
39 mins agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
14 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
15 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
20 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
22 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines