हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 राज्यों में BJP की हार, UP की 10 सीटों पर भी होगा 'खेला'? Rajeev Ranjan से समझें समीकरण

7 State Assembly BY Poll 2024: 7 राज्यों की 13 सीटों पर जारी हुए नतीजों में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को करारा झटका दिया है। इंडिया ने इन 7 राज्यों की 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। ऐसे में घबराई बीजेपी अब यूपी के लिए रणनीति बनाने में जुटी है।

विज्ञापन
उपचुनाव के नतीजों से घबराई बीजेपी

Assembly By Election Result 2024: विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में एक बार फिर इंडिया गठबंधन का परचम देखने को मिला। 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को हुई वोटिंग के नतीजे कल 13 जुलाई को जारी हुए। नतीजों में इंडिया गठबंधन को 10 और एनडीए को 2 सीटों पर जीत मिली। वहीं बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। ऐसे में कल जारी हुए नतीजे आने वाले विधानसभा चुनावों पर कितना असर डालेंगे? हालांकि बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि अधिकतर उपचुनाव वाली सीटें ऐसे राज्यों में थी जहां पर बीजेपी की सरकार नहीं है। ऐसे में पार्टी को नतीजों की ज्यादा चिंता नहीं है।

उपचुनाव के नतीजों पर बोलते हुए न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से किसी भी सरकार की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि हिमाचल प्रदेश की सरकार के लिए नतीजे राहत भरे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 4 सीटें जीतकर अपनी दीवार को और मजबूत कर लिया है। वहीं एक सीट जिसकी हार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है बद्रीनाथ सीट। लोग कह रहे हैं कि अयोध्या की तरह बीजेपी को बद्रीनाथ में भी हार मिली। जबकि सच्चाई यह है कि पिछली बार भी इस सीट पर कांग्रेस को ही जीत मिली थी। कुल मिलाकर दलबदलूओं को भी चुनाव में बढ़िया सबक मिला क्योंकि बद्रीनाथ में कुछ ऐसा ही हुआ। रिजल्ट का पूरा एनालिसिस समझिए राजीव रंजन से…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola