हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एशियन गेम्स 2026 में इस टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेल सकता है भारत? नेपाल ने कर दिया खेल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट शुरू हो चुका है. पहले 2 दिन अच्छे मुकाबले देखने को मिले हैं. जिसके कारण ही अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले की स्थिति भी थोड़ी साफ होती हुई नजर आ रही है. नेपाल की टीम ने सभी को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team का क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मैच? (Pic Credit- PTI)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल की टीम ने अफगानिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इसी के कारण ही अब तक सभी 6 टीमें टूर्नामेंट में जिंदा नजर आ रही है. हालांकि ग्रुप ए में अगर एक और बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिलता है, तो टीम इंडिया का मुकाबला लगभग फिक्स हो गया है. वहीं श्रीलंका की टीम के लिए भी थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ सकती है. जापान में अब तक स्पिनरों को ही पिच से मदद मिल रही है. जिसके कारण रन बनाने में परेशानी हो रही है. 

इस टीम के खिलाफ खेल सकती है टीम इंडिया 

जापान और नेपाल के बीच 26 सितंबर को मुकाबला होने वाला है. अगर इस मुकाबले में जापान की टीम ने उलटफेर करके नेपाल को नहीं हराया, तो ग्रुप ए की 2 टीमें लगभग पक्की हो गई है. नेपाल जापान को हराकर क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलती हुई नजर आ सकती है. वहीं ऐसी स्थिति में टीम इंडिया का सामना क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान की टीम से होगा. स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर अफगानिस्तान की टीम भी भारत के खिलाफ चुनौती पेश कर सकती है. हालांकि ग्रुप बी में अभी तक मलेशिया, हांगकांग और ओमान के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबले बहुत ही आसान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, मोहम्मद सिराज की गेंद पर हुए घायल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola